20 February Class 10th Social Science Subjective Question 2026

20 February 10th Social Science Subjective Question 2026

Bihar Board Class 10th Annual Exam 2026

इस पोस्ट के माध्यम से सामाजिक विज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न जो फाइनल परीक्षा में पूछा जाएगा वैसे प्रश्न दिया गया है इस प्रश्न को जरूर पढ़ें 

 

परीक्षा की तिथियां:

मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।

 

परीक्षा की पालियां: परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (Shifts) में होगी:

 

प्रथम पाली: सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक।

 

द्वितीय पाली: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक।

 

प्रश्नों का प्रकार: बोर्ड 50% वस्तुनिष्ठ (Objective/MCQs) और 50% विषयनिष्ठ (Subjective) प्रश्नों का पैटर्न अपनाता है।

 

अतिरिक्त समय: परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।

 

रिपोर्टिंग समय: परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

 

Subject  Social Science 
Exam Date  20.2.2026
Exam Type  Ofline 
WhatsApp Channel  Join Now 
YouTube Channel  Click Here 

 

Subjectives Question Answer 

1. बचत क्या है? अथवा, किसी व्यक्ति की बचत करने की इच्छा किन बातों से प्रभावित होती है?

उत्तर—बचत, प्राप्त आय में से उपभोग को घटाने पर प्राप्त होता है। बचत आय-उपभोग बचत दो प्रकार का होता है— नगद बचत तथा वस्तु संचय । आय का कुछ हिस्सा ऐसा भी होता है जो ऐसे वस्तुओं पर खर्च किया जाता है, जिसे रखा जा सके। इस प्रकार वह वस्तु संचय का माध्यम है किन्तु कुछ ऐसा संचय या बचत जो वस्तु के रूप में नहीं होता संचय या नकद बचत है।

 

2. व्यावसायिक बैंक के प्रमुख कार्यों की विवेचना करें।

उत्तर—व्यावसायिक बैंक विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हैं। इसके निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं—

(i) जमा को स्वीकार करना — व्यावसायिक बैंकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य अपने ग्राहकों से जमा के रूप में मुद्रा प्राप्त करना है क्योंकि इसी आधार पर वे अपने लाभ का एक प्रमुख भाग प्राप्त करते हैं। ये स्थायी जमा, चालू जमा, संचयी जमा, आवर्ती जमा के रूप में ग्राहकों के बचत को जमा करते हैं।

(ii) ऋण प्रदान करना बैंक के पास जो रुपया जमा के रूप में आता है उसमें से एक निश्चित राशि नगद कोष में रखकर उचित जमानत के आधार पर एवं सेवा प्राप्ति हेतु उत्पादन एवं उपभोक्ता को ऋण प्रदान करते हैं।

(iii) उपयोगिता सम्बन्धी कार्य — बैंक अपने ग्राहकों को विभिन्न उपयोगिता सम्बन्धी सुविधा प्रदान करते हैं। बैंक यात्री चेक एवं साख प्रमाण, पत्र, ए॰टी॰एम॰ एवं क्रेडिट कार्ड की सुविधा एवं लॉकर की सुविधा प्रदान करते हैं।

 

3. सहकारिता से आप क्या समझते हैं? अथवा, सहकारिता की परिभाषा लिखे।

उत्तर—सहकारिता का अर्थ है मिल-जुलकर कार्य करना । जब यही कार्य आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जाता है तो अर्थशास्त्र में सहकारिता कहलाता है। तात्पर्य यह कि एक संगठन जिसके अन्तर्गत दो या अधिक व्यक्ति मिल-जुलकर स्वेच्छापूर्वक आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करते हैं, सहकारिता कहलाती है।

 

 

4. निजीकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – निजीकरण का अर्थ, निजी क्षेत्र द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर पूर्णरूप से या आंशिक रूप से स्वामित्व प्राप्त करना तथा उनका प्रबंधन करना। भारत सरकार ने 1991 ई० में आर्थिक सुधारों के अन्तर्गत निजीकरण की नीति अपनायी।

 

5. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? उत्तर—वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं का समन्वय या एकीकरण किया जाता है ताकि वस्तुओं एवं सेवाओं, प्रौद्योगिकी, पूँजी और श्रम या मानवीय पूँजी का भी निर्बाध प्रवाह हो ।

 

 

6. बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसे कहते हैं?

उत्तर—वैसी कम्पनियाँ जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण एवं स्वामित्व रखती हैं तथा विश्व स्तर पर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन कर उत्पादनों को एक दूसरे से जोड़ती हैं, बहुराष्ट्रीय कम्पनी कहलाती है। जैसे—- टाटा मोटर्स आदि ।

 

7. कोयले के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए। उत्तर—कोयला चार प्रकार का होता है- (i) एंथ्रासाइट, (ii) बिटुमिनस, (iii) लिग्नाइट कोयला तथा (iv) पीट। सबसे अच्छा कोयला एंथ्रासाइट है।

 

 

8. खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन से क्या समझते हैं? अथवा, खनिजों के संरक्षण के उपाय सुझाइये?

उत्तर – खनिज पदार्थ अशुद्ध अवस्था में खदानों से प्राप्त होते हैं। खनिजों का भंडार सीमित है। अतः अशुद्ध खनिजों का शुद्धिकरण खनिज प्रबंधन कहलाता है। सीमित खनिज भंडारों का योजनाबद्ध तरीके से पीढ़ी दर पीढ़ी उपयोग खनिजों का संरक्षण कहलाता है। 15. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता हैं?

 

 

9.सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है

उत्तर – सौर ऊर्जा का उत्पादन सूर्य प्रकाश से होता है। सौर प्लेट पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तब रासायनिक ऊर्जा बैट्री में संग्रहित की जाती है। बैट्री की ऊर्जा से घरों को ऊर्जा मिलती है।

 

  

10. वन के पर्यावरणीय महत्त्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर – पर्यावरण की गुणवत्ता को बढ़ाने में वनों का योगदान इस प्रकार

(i) वन स्थानीय जलवायु को मृदुल बनाने में सहायक है।

(ii) मृदा अपरदन को नियंत्रित करने तथा मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक है।

(iii) नदी प्रवाह को नियमित करके बाढ़ों की विभीषिका को कम करता है।

(iv) वन तेज पवन की शक्ति को कम करता है और मरुस्थल का विस्तार रोकता है।

(v) वन पर्यावरण में स्थिरता बनाए रखते हैं तथा पारिस्थितिकी संतुलन को बिगड़ने नहीं देती है

 

11. फसल चक्रण मृदा संरक्षण में किस प्रकार सहायक है?

उत्तर— मृदा के कटाव और उसके बहाव की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहा जाता है। मृदा के बनने और अपरदन की क्रियाएँ आमतौर पर साथ-साथ चलती हैं और दोनों में संतुलन होता है। मृदा संरक्षण के विविध तरीके हो सकते हैं जो मानवीय क्रिया-कलाप द्वारा अनुप्रयोग में लाए जा सकते हैं। फसल चक्रण द्वारा मृदा के पोषणीय स्तर को बरकरार रखा जा सकता है। गेहूँ, कपास, मक्का, आलू आदि के लगातार उगने से मृदा में ह्रास उत्पन्न होता है। इसे तेलहन-दलहन पौधे की खेती के द्वारा पुनः प्राप्त किया जा सकता है। अतः फसल चक्रण मृदा संरक्षण में सहायक सिद्ध होता है।

 

 

12. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- भारतीय कृषियों में क्रांतिकारी विकास को हरित क्रांति कहते हैं। नई प्रजायितों की फसल लगाकर, सिंचाई सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं रासायनिक खाद उर्वरकों के प्रयोग से भारतीय कृषि में सोना उत्पादन होने लगा है। भारतीय कृषि अब सहारा नहीं बल्कि व्यवसाय बन गई है। कृषि में आई इस अमूल-चूल उत्थान को हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है 

 

13. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए ।

उत्तर—स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को चार भागों में बांटा जा सकता

 

(i) सार्वजनिक उद्योग—सार्वजनिक उद्योग सरकारी एजेंसियों द्वारा प्रबंधित तथा सरकार द्वारा संचालित होते हैं। BHEL तथा SAIL इसी प्रकार के उद्योग हैं—

 

(ii) निजी उद्योग—निजी उद्योग का स्वामित्व किसी एक व्यक्ति अथवा समूह के हाथ में होता है। टिस्को तथा बजाज ऑटो लिमिटेड निजी उद्योगों के उदाहरण हैं।

 

(iii) संयुक्त उद्योग–वे उद्योग जो राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से चलाये जाते हैं, उन्हें संयुक्त उद्योग कहा जाता है। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) एक ऐसा ही उद्योग है।

 

(iv) सहकारी उद्योग–वे उद्योग जिनका स्वामित्व कच्चे माल की पूर्ति करने वाले उत्पादकों, श्रमिकों या दोनों के हाथों में होता है, सहकारी उद्योग कहलाते हैं। महाराष्ट्र की चीनी मिलें तथा केरल के नारियल पर आधारित उद्योग इसके उदाहरण हैं।

 

14. समोच्च रेखाओं द्वारा शंक्वाकर पहाड़ी का प्रदर्शन किस प्रकार किया जाता है?

उत्तर—शंक्वाकार पहाड़ी का प्रदर्शन वृत्ताकार या बन्द रेखाओं द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। पहाड़ी के शिखर की ऊँचाई मध्य में बिन्दु या त्रिकोण बना कर किया जाता है। ऊँचाई प्रकट करने वाली रेखाएँ अन्दर तथा निचाई प्रकट करने वाली रेखाएँ बाहर होती हैं।

 

15. कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें।

उत्तर – कृषि आधारित उद्योग कृषि उत्पाद से सम्बन्धित होते हैं। खनिज आधारित उद्योग खनिज सम्पदा से सम्बन्धित होते हैं। उर्वरक संयंत्र, आटा उद्योग, कपास उद्योग कृषि आधारित हैं जबकि सिमेंट उद्योग, इस्पात उद्योग खनिज आधारित उद्योग हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top