24 June 12th Geography Question Paper 2025
Bihar Board 12th Quarterly Exam Geography Question Paper 2025 Download
Bihar Board 12th Quarterly Exam 2025 June 2025-26
जितने भी छात्र-छात्राएं 12th की वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने जा रहे हैं। उसे पहले उनको June महीने त्रैमासिक परीक्षा देना होगा।
कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे Quarterly Exam 2025 Syllabus
कक्षा 12th के त्रैमासिक परीक्षा 2025 का प्रश्न पत्र आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएगा
इस परीक्षा में फेल करने पर क्या होगा ?
क्योंकि यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली एकमात्र मासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है हालांकि इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। और इसका अंक annual एग्जाम 2026 में नहीं जोड़े जाएंगे।
त्रैमासिक परीक्षा Exam 2025-EXAM CENTER
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगा। अर्थात की जिस भी विद्यालय में आपका नामांकन है। उसी में जाकर आपको परीक्षा देना पड़ेगा ।
Class 12th Admit Card Quarterly Exam 2025
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह आपके विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाला एकमात्र आंतरिक जांच परीक्षा है।
त्रैमासिक परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा ?
बोर्ड ने साफ सुथरे शब्दों में सभी विद्यालय को निर्देश दिया हैं, यदि कोई छात्र/छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे तो उनको किसी भी परिस्थिति में फाइनल परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं
क्या त्रैमासिक परीक्षा के कॉपी Check होता हैं?
जी हां, जब आपकी परीक्षा सम्पन्न हो जाती हैं, तब आपके कॉपी को आपके विद्यालय/कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा चेक की जाती हैं। तथा इसका फाइनल रिजल्ट बोर्ड ऑफिस को भेजा भी जाता हैं।
त्रैमासिक परीक्षा का महत्व
यदि आप भी कक्षा 12वी की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रहे हैं या देने वाले हैं तो आप सभी को इस परीक्षा में भाग लेना अति आवश्यक है त्रैमासिक परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की आगे की कक्षा में प्रवेश करने से पहले उसकी तैयारी को जांच किया जाए और तैयारी को बेहतर किया जाए ताकि वह आगे परीक्षा में किसी भी प्रकार में उनको दिक्कत ना हो और उनको जो भी कमजोरी है वह उसको सुधार सके इसलिए त्रैमासिक परीक्षा लिया जाता है
Subject | 12th Geography |
Exam Date | 24.6.2025 |
WhatsApp Channel | Click here |
YouTube Channel | Click here |
Class 12th Quarterly Exam Geography Objective Answer Key 2025
1.C | 11.B | 21.A | 31.D |
2.C | 12.A | 22.D | 32.D |
3.D | 13.C | 23.A | 33.B |
4.C | 14.A | 24.B | 34.A |
5.A | 15.A | 25.C | 35. |
6.A | 16.B | 26.A | 36.A |
7.B | 17.B | 27.D | 37.A |
8.C | 18.A | 28.B | 38.C |
9.A | 19.C | 29.D | 39.D |
10.B | 20.C | 30.B | 40.C |
Download Subjective Question
1. प्रवास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तरः जब लोग किसी स्थान से दूसरे स्थान पर स्थायी या अस्थायी रूप से रहने के लिए जाते हैं, तो उसे प्रवास कहा जाता है।
2. जन्म दर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तरः जन्म दर प्रति 1000 जनसंख्या पर एक वर्ष में होने वाले जीवित जन्मों की संख्या को कहते हैं।
3. मानव विकास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तरः मानव विकास का अर्थ है लोगों के जीवन स्तर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना।
4. प्रवास के किन्हीं दो प्रेरक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तरः
1. बेरोजगारी
2. गरीबी
5. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तरः मानव भूगोल वह शाखा है जो मनुष्य और उसके पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन करती है।
6. जनसंख्या संगठन क्या है ?
उत्तरः किसी देश या क्षेत्र की जनसंख्या का लिंग, आयु, शिक्षा, व्यवसाय आदि के अनुसार वर्गीकरण जनसंख्या संगठन कहलाता है
7. जनसंख्या वृद्धि के तीन घटक कौन से हैं?
उत्तरः
1. जन्म दर
2. मृत्यु दर
3. प्रवास
8. मानव विकास के चार उपागमों का उल्लेख करें।
उत्तरः
1. आय उपागम
2. कल्याण उपागम
3. मूलभूत आवश्यकताएँ उपागम
4. क्षमता उपागम
9. संभाव्यवाद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तरः संभाव्यवाद वह विचार है जिसमें कहा गया है कि मनुष्य प्राकृतिक वातावरण की सीमाओं के बावजूद तकनीक और ज्ञान के द्वारा विकास के विकल्प खोज सकता है।
21: जनांकीयीय संक्रमण सिद्धांत की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए।
उत्तरःजनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की तीन अवस्थाएँ हैं: उच्च जन्म और मृत्यु दर, उच्च जन्म दर और घटती मृत्यु दर, और निम्न जन्म और मृत्यु दर।
विस्तार में:
1. उच्च जन्म और मृत्यु दर:
यह अवस्था पूर्व-औद्योगिक समाजों से जुड़ी है। इस अवस्था में, जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही उच्च होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है। उच्च मृत्यु दर का कारण खराब स्वास्थ्य सुविधाएं, खराब स्वच्छता, और बीमारियों का प्रकोप है।
2. उच्च जन्म दर और घटती मृत्यु दर:
इस अवस्था में, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, बेहतर पोषण, और बीमारियों पर नियंत्रण के कारण मृत्यु दर में कमी आती है। हालांकि, जन्म दर अभी भी उच्च बनी रहती है, जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या में तेजी से वृद्धि होती है।
3. निम्न जन्म और मृत्यु दर:
यह अवस्था औद्योगिक और शहरी समाजों से जुड़ी है। इस अवस्था में, जन्म दर और मृत्यु दर दोनों ही कम हो जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप जनसंख्या वृद्धि धीमी हो जाती है या स्थिर हो जाती है। जन्म दर में कमी का कारण शिक्षा, शहरीकरण, महिलाओं की भूमिका में बदलाव, और परिवार नियोजन विधियों का उपयोग है
22: विश्व में जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तरःविश्व में जनसंख्या का वितरण असमान है, जिसे कई कारक प्रभावित करते हैं। ये कारक भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक हो सकते हैं।
1. भौगोलिक कारक:
जलवायु:अत्यधिक गर्म या ठंडे क्षेत्रों में जनसंख्या कम होती है, जबकि समशीतोष्ण क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक होती है।
स्थलाकृति:समतल मैदानों और उपजाऊ घाटियों में जनसंख्या घनत्व अधिक होता है, जबकि पहाड़ी और पथरीले क्षेत्रों में कम।
जल की उपलब्धता:पीने और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता जनसंख्या वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती
24: जनसंख्या के ग्रामीण-नगरीय संगठन का वर्णन कीजिए।
उत्तरःजनसंख्या को दो भागों में बाँटा जाता है:
1. ग्रामीण जनसंख्या – कृषि पर निर्भर, प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित जीवनशैली, कम जनसंख्या घनत्व ।
2. नगरीय जनसंख्या – उद्योग, सेवाएँ और व्यापारिक गतिविधियों में संलग् उच्च जनसंख्या घनत्व, आधुनिक जीवनशैली।
यह संगठन किसी देश की आर्थिक और सामाजिक संरचना को दर्शाता है।