20 February Class 10th Science Vvi Subjective Question 2026

20 February Class 10th Science Vvi Subjective Question 2026

Bihar Board Class 10th Physics Chemistry Biology Subjective Question 2026

1.प्रकाश के परावर्तन के नियम बताएँ।: 

उत्तर: प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं: 

1.आपतित किरण, परावर्तित किरण और आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब सभी एक ही तल में होते हैं। 

2.आपतन कोण हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है 

 

2.सौर कुकर का सचित्र वर्णन करें।: 

उत्तर: सौर कुकर एक उपकरण है जो सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके भोजन पकाने के लिए किया जाता है। इसमें एक परावर्तक सतह (जैसे दर्पण) होती है जो सूर्य की किरणों को एक ऊष्मा-रोधी बॉक्स में केंद्रित करती है। बॉक्स के अंदर खाना पकाने के लिए रखा जाता है और इसे एक कांच के ढक्कन से ढक दिया जाता है।

 

3. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? दो उदाहरण दें।

उत्तर—वह प्रक्रिया जिसमें कोई अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाती है।

– उदाहरण—अम्ल + भस्म →लवण + जल

HCl + NaOH → NaCl + H2O

 

 

4.श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं

उत्तर_श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस प्रक्रिया में ऊर्जा (गर्मी) उत्पन्न होती है। जब हम सांस लेते हैं, तो ग्लूकोज ऑक्सीजन के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड और पानी बनाता है, और इस प्रक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है, जो एटीपी (ATP) के रूप में जमा होती है, जिसे शरीर विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग करता है. 

 

 

 

5. उत्तल लेंस के किन्हीं दो उपयोगों को बताएँ।]

उत्तर-उत्तल लेंस के उपयोग-

(i) उत्तल लेंस का उपयोग दीर्घ दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्में में किया जाता है।

(ii) इसका उपयोग सरल सूक्ष्मदर्शी में होता है।

 

6.विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है

उत्तर_निष्क्रिय गैस भरने से इसका टंगस्टन तंतु नहीं जलता है नाइट्रोजन आर्गन इत्यादि निष्क्रिय गैस हैं निष्क्रिय गैस में तंतु वाष्पीकरण नहीं हो पाता है इसलिए विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस भरी जाती है

 

7.वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं

उत्तर_वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमे एक अभिकारक टूट कर दो या दो से अधिक उत्पाद में बदल जाता है उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं

 

8.नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?

उत्तर-नेत्र लेंस की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित कर लेता है, समंजन क्षमता कहलाती है। इसी के कारण नेत्र अल्पतम दूरी और दूर-बिंदु को नियोजित कर पाता है। सामान्य अवस्था में नेत्र की समंजन क्षमता 4 डायोप्टर होती है।

 

9.तारे क्यों टिमटिमाते हैं?

उत्तर- हवा की विभिन्न परतों में तापमान अलग-अलग होता है। इस कारण उसका धनत्व भी कम होता है। इसलिए तारों से आता प्रकाश इन वायु परतों में विभिन्न मात्रा में आवर्तित होता रहता है। अतः इस कारण तारे हमारे नेत्रों में टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।

 

10.एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20cm है इसकी फोकस दूरी क्या होगी

उत्तर – R=20cm,f=?

F=R/2 

20/2=10cm

 

11.विद्युत धारा को परिभाषित कर इसका मान एवं मात्रक लिखें।

उत्तर—इकाई समय में आवेश का प्रवाह विद्युत कहलाती है। 

विद्युत धारा = आवेश/समय 

इसका SI मात्रक एम्पियर (A) है।

 

12. सोडियम को किरोसीन में डुबोकर क्यों रखा जाता है?

उत्तर— अत्यधिक क्रियाशील होने के कारण सोडियम धातु खुला रखने पर साधारण ताप पर ही ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर जलने लगती है। अतः यह जल न जाए इससे बचने के लिए इसे किरोसीन तेल में डुबाकर रखा जाता है।

 

13. लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताएँ ।

उत्तर—जंग से बचाने के तरीके इस प्रकार हैं-

(i) तेल या ग्रीस की परत लेपकर-यदि लोहे पर तेल या ग्रीस की स्तर जमा दें तो नम वायु लोहे के संपर्क में नहीं आ पातीं जिससे जंग नहीं लगता 

(ii) एनेमल से लोहे की सतह पर रंग-रोगन की स्तर जमाकर जंग पर नियंत्रण पाया जाता है। बसों, कारों, स्कूटर, मोटरसाइकिल, खिड़कियों, रेलगाड़ियों आदि पर एनेमल की स्तर जमाई जाती है।

 

14.हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है? 

उत्तर—– अम्ल पाचन क्रिया सम्पादित करने में सहायता प्रदान करते हैं एवं भोजन के साथ आए कीटाणुओं को नष्ट करते हैं।

 

15. प्रकाश संश्लेषण क्या है?

उत्तर – सजीव जगत में हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायुमंडल से CO2 ग्रहण कर और मिट्टी से खनिज लवण एवं जल अवशोषित कर पत्तियों में स्थित हरितलवक के सहारे ऊर्जादायक पदार्थों का निर्माण करते हैं। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।

 

16.उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए

उत्तर _शरीर के उपचायी क्रियाओं के परिणाम स्वरुप उत्पन्न हानिकारक नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया उत्सर्जन कहते हैं

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top