Class 10th Science Vvi Subjective Question 2026
Subject | Science |
Bihar Board | Exam 2026 |
Type Of Question | Subjective |
WhatsApp Channel | Join |
YouTube Channel | Click Here |
क्लास 10th विज्ञान के महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर का पीडीएफ यहां पर मिल जाएगा जिसको आप लोग आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं तथा विज्ञान का लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी यहां पर दिया हुआ है सभी प्रश्न परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रश्न को अच्छी तरह से जरूर याद करें।
1. प्रकाश क्या है ?
उतर- प्रकाश एक ऐसा बाहरी भौतिक कारक है, जिसक उपस्थिती मे हमलोग किसी वस्तु को देखने की अनुभुती प्राप्त करते है
प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है ।
★यह निर्वात में भी गमन करती है ।
★निर्वात में इसकी चाल 300000 km/s होता है 3×10⁸ m/s
★प्रकाश सरल रेखा में गमन करती है ।
★प्रकाश एक विद्युत चुंबकीय तरंग
★अपवर्तन के दुसरे नियम को स्नेल का भी नियम कहते हैं |
★विभिन्न माध्यमों में प्रकाश की चाल भिन्न भिन्न होती है |
★जिस माध्यम में प्रकाश की गति ज्यादा होती है वह विरल माध्यम होता है |
★जिस माध्यम में प्रकाश की गति कम होती है वह सघन माध्यम होता है |
2.प्रकाश अपवर्तन क्या है:प्रकाश के अपवर्तन का नियम क्या है?VVI
उत्तर _जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम (जैसे हवा) से दूसरे पारदर्शी माध्यम (जैसे पानी या कांच) में प्रवेश करती है, तो वह सीधी रेखा में चलने की बजाय मुड़ जाती है। इस मुड़ने की घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं.
प्रकाश के अपवर्तन के नियम :VVI
(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण और आपतन बिन्दु से खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(ii) आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या की निष्पत्ति एक स्थिर अंक होता है।
sini/sinr = स्थिरांक
इस स्थिरांक को पहले माध्यम की सापेक्ष दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक कहा जाता है। अपवर्तन के दूसरे नियम को स्नेल का नियम भी कहा जाता है।
3. उत्तल लेंस के किन्हीं दो उपयोगों को बताएँ।]VVI
उत्तर-उत्तल लेंस के उपयोग-
(i) उत्तल लेंस का उपयोग दीर्घ दृष्टि दोष वाले व्यक्ति के चश्में में किया जाता है।
(ii) इसका उपयोग सरल सूक्ष्मदर्शी में होता है।
4.क्या कारण है कि पानी भरे टब में तल पर रखा सिक्का हमें ऊँचा उठा हुआ प्रतीत होता है?अथवा, पानी में रखा सिक्का उठा हुआ दिखता है। क्यों?VVI
उत्तर-इसका कारण प्रकाश का अपवर्तन है। जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से चलकर विरल माध्यम में प्रवेश करती है, तो अभिलम्ब से दूर हट जाती है, जिसके कारण बाहर से देखने पर हमें सिक्का ऊपर उठा दिखायी देता है।
5.किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?VVI
उत्तर-अंतरिक्ष यात्री आकाश में उस ऊँचाई पर होते हैं, जहाँ वायुमंडल नहीं होता और न ही वहाँ कोई प्रकीर्णन हो पाता है, इसलिए उन्हें आकाश नीला नहीं, बल्कि काला प्रतीत होता है।
6.रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता है?VVI
उत्तर-लाल रंग के प्रकाश का तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है। फलतः कुहासा या धुएँ में लाल रंग के प्रकाश को कम प्रकीर्ण होता है। फलतः दूर से ही लाइन के चालू होने की स्थिति का पता चल जाता है।
7.तारे क्यों टिमटिमाते हैं?VVI
उत्तर-हवा की विभिन्न परतों में तापमान अलग-अलग होता है। इस कारण उसका धनत्व भी कम होता है। इसलिए तारों से आता प्रकाश इन वायु परतों में विभिन्न मात्रा में आवर्तित होता रहता है। अतः इस कारण तारे हमारे नेत्रों में टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।
8.ओम का नियम (Ohm’s Law):VVI
उत्तर-यह नियम बताता है कि किसी चालक में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा, चालक के सिरों पर लगाए गए विभवांतर के समानुपाती होती है, यदि तापमान और अन्य भौतिक स्थितियाँ स्थिर रहें। गणितीय रूप में, V = IR, जहाँ V विभवांतर, I धारा और R प्रतिरोध है।
9. विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है?VVI
उत्तर-बल्ब के अंदर टंगस्टन का तार रहता है। इस तार का बना कुंडली बल्ब के अन्दर उत्पन्न ताप के कारण प्रकाश देता है। अगर बल्ब में ऑक्सीजन की उपस्थिति होगी तो कुण्डली आक्सीकृत होकर जल जायेगा और बल्ब फ्यूज कर जायेगा। यही कारण है कि बल्ब के अन्दर निष्क्रिय गैसें (N₂, Ar) आदि भरी जाती हैं ताकि बल्ब फ्यूज नहीं हो सके।
10. जीवाश्म ईंधन की कमियाँ क्या हैं?
[2018AII, 2023AII]VVI
उत्तर-जीवाश्म ईंधन की हानियाँ :
(1)जलने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।
(ii) जलने पर CO2 गैस उत्पन्न होती है जिससे हरित गृह प्रभाव उत्पन्न होते हैं।
(iii) इनके जलने पर उत्पन्न अवयवों से अम्लीय वर्षा होती है।
(iv) यह समाप्य ईंधन है।
11. उदासीनिकरण अभिक्रिया किसे कहते है ?
उत्तर- उदासीनीकरण अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे —अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण तथा जल का निर्माण करता है उसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है
Hcl(अम्ल) + NaOH (क्षार)→Nacl(लवण)+ H2(जल)
12. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते है
उत्तर-उष्माक्षेपी अभिक्रिया वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे उत्पाद के निर्माण के साथ साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है उसे उष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है
जैसे-CH4 + 2O2 →CO2 + 2H2O + ऊष्मा
13. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?
उत्तर— वैसी रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या तथा प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर हो तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है
H2 + Cl2→2HCI
14. सोडियम को किरोसीन में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर- अत्यधिक क्रियाशील होने के कारण सोडियम धातु खुला रखने पर साधारण ताप पर ही ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर जलने लगती है। अतः यह जल न जाए इससे बचने के लिए इसे किरोसीन तेल में डुबाकर रखा जाता है।
15.अम्ल का जलीय विलियन क्यों विद्युत का चालन करता है
उत्तर __ अम्ल का जलीय विलियन में आयनीकरण के कारण H+ आयन उत्पन्न होते हैं इस कारण विद्युत धारा प्रवाहित करने पर विद्युत का चालन होने लगता है
16. बेकिंग पाउडर क्या है?
उत्तर-बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा और टार्टरिक अम्ल का मिश्रण होता है।
जब इसे जल में मिलाया जाता है तो कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होता है।
NaHCO3+H+CO₂ + अम्ल का सोडियम लवण
इस अभिक्रिया से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड के कारण पावरोटी या केक
फूल जाता है तथा इससे यह मुलायम और स्पंजी हो जाता है।
17. आयोडिन-युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
उत्तर-आजकल आयोडिनयुक्त नमक के उपयोग पर काफी जोर दिया जाता है। आयोडिन हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्त्व है। इसकी कमी से थॉयराइड से संबंधित रोग होते हैं। आयोडिन की कमी से आमतौर पर घेघा रोग होता है। साधारण नमक में थोड़ा पोटैशियम आयोडेट या पोटैशियम आयोडाइड मिला देने पर आयोडाइज्ड नमक बन जाता है। इसके सेवन से शरीर में आयोडिन की कमी नहीं हेती है।
18. लोहे की वस्तुओं को पेंट क्यों किया जाता है?
उत्तर-लोहे की वस्तुओं को नमीयुक्त हवा में रखने पर उसे जंग लग जाता है। जंग लगने से बचाने के लिए इसे पेंट किया जाता है।
19.हरे पौधों को उत्पादक क्यों कहते हैं?
उत्तर-पौधे CO2, H2O, सूर्य प्रकाश तथा हरित लवक की सहायता से अपने तथा जीव-जगत् के दूसरे जीवों के लिए भोज्य पदार्थ का निर्माण करते हैं, इसलिए इन्हें उत्पादक कहा जाता है।
20.स्वपोषण किसे कहते
उत्तर _स्वपोषण का मतलब है “आत्म-पोषण” या “स्वयं भोजन बनाने की प्रक्रिया”. इसका मतलब है कि जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, बिना किसी दूसरे जीव पर निर्भर हुए. उदाहरण के लिए, पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं.
21. हार्मोन क्या हैं?
उत्तर: हार्मोन विशिष्ट ग्रंथियों द्वारा स्रावित रासायनिक पदार्थ हैं जो शरीर की वृद्धि, विकास और अन्य कार्यों को नियंत्रित करते हैं
22. आहार श्रृंखला (Food chain) क्या है?
आहार श्रृंखला एक क्रम है जिसमें एक जीव दूसरे जीव को खाता है, और इस प्रकार ऊर्जा का प्रवाह एक
दिशा में होता है। उदाहरण के लिए, घास को बकरी खाती है, और बकरी को शेर खाता है। यह एक सरल आहार श्रृंखला का उदाहरण है.