Bihar Board Class 10th Science Vvi Objective Question 2027
1. टिंडल प्रभाव प्रकाश की कौन-सी परिघटना को प्रदर्शित करता है?
(A)प्रकाश का परावर्तन
(B) प्रकाश का अपवर्तन
(C) प्रकाश का विक्षेपण
(D) प्रकाश का प्रकीर्णन
2. वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है-
(A) कम
(B) ज्यादा
(C) समान
(D) इनमें से कोई नहीं
3. निम्न में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है?
(A) अवत्तल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) समतल-अवत्तल लेंस
(D)इनमें से कोई नहीं
4. निम्न में से किस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिकतम है?
(A) निर्वात
(B) जल
(C) शीशा
(D) हीरा
5. निम्न में से किस दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है?
(A) समतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) अवत्तल दर्पण
(D) इनमें से सभी
6. वर्ण विक्षेपण में किस वर्ण का प्रकाश सबसे अधिक विचलित होता है?
(A) लाल
(B) पीला
(C) बैंगनी
(D) आसमानी
7. रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता है?
(A) तरंगदैर्ध्य अधिकतम होना
(B) तरंगदैर्ध्य का न्यूनतम होना
(C) लाल का ज्यादा दिखना
(D) प्रकाश का अधिक प्रकीर्ण होना
8. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है-
(A) पोषण
(B) श्वसन
(C) उत्सर्जन से
(D) परिवहन
9. मनुष्य में वृक्क निम्न में किससे संबंधित है?
(A) पोषण
(B) श्वसन
(C) परिवहन
(D) उत्सर्जन
10. इथाइल अल्कोहल किस प्रकार के श्वसन से बनता है?
(A) वायवीय
(B) अवायवीय
(C) दोनों में
(D) इनमें से कोई नहीं
11. मैग्नेशियम पाया जाता है-
(A) क्लोरोफिल में
(B) लाल रक्त कण में
(C) वर्णी लवक में
(D) श्वेत रक्त कण में
12. अण्डाणु निषेचित होता है-
(A) योनि से
(B) गर्भाशय से
(C) फेलोपियन नलिका से
(D) अण्डाशय से
13. इन्सुलिन नामक हार्मोन की कमी से कौन-सा रोग उत्पन्न होता है?
(A) उच्च रक्त चाप
(B) मधुमेह
(C) बेंघा
(D) बौनापन
14. पादप में फ्लोएम संवाहक होता है-
(A) भोजन
(B) अमिनो अम्ल
(C) जल
(D) CO2
15. दही के जमने में कौन-सी क्रिया होती है?
(A) अपघटन
(B) प्रकाश-संश्लेषण
(C) किण्वन
(D) उत्सर्जन
16. मानव हृदय में कितने कोष्ठ होते हैं?
(A) दो
(B) आठ
(C) एक
(D) चार
17. पादप में जाइलम उत्तरदायी हैं-
(A) जल का वहन
(B) भोजन का वहन
(C) अमीनो अम्ल का वहन
(D) ऑक्सीजन का वहन
18. पित्त रस कहाँ से स्त्रावित होता है-
(A) अग्नाशय से
(B) यकृत से
(C) छोटी आँत से
(D) इनमें से कोई नहीं
19. एंड्रोजेन है-
(A) नरलिंग हॉर्मोन
(B) स्त्रीलिंग हॉर्मोन
(C) पाचक रस
(D) पाराथाइरॉइड हॉर्मोन
20. निम्नलिखित में स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी कौन है?
(A) 50 सेमी०
(B) 25 सेमी०
(C) 30 सेमी०
(D) 40 सेमी०
21. किस लेंस की क्षमता 1D होगी?
(A) उत्तल लेंस
(B) अवत्तल लेंस
(C) बेलनाकार लेंस
(D) बाइफोकल लेंस
22. सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए दर्शन की अल्पतम दूरी होती है, लगभग-
(A) 25 सेमी०
(B) 2.5 सेमी०
(C) 250 सेमी०
(D) 2.5 मी०
23. निकट दृष्टि दोष का निवारण किस लेंस से किया जाता है?
(A) उत्तल लेंस
(B) अवत्तल लेंस
(C) बाइ फोकल लेंस
(D) कोई भी लेंस
24. मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं, वह है-
(A) कार्निया
(B) परितारिका
(C) पुतली
(D) दृष्टि पटल
25. मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है?
(A) उत्तल लेंस
(B) अवत्तल लेंस
(C) बेलनाकार लेंस
(D) बाइफोकल लेंस
