Bihar Board Class 10th Vvi Social Science Subjective Question
1.दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था
उत्तर _दांडी यात्रा का उद्देश्य दांडी समुद्र तल पर पहुंचकर समुद्र के पानी से नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन कर सरकार को बताना था कि नमक पर कर बढ़ाना अनुचित फैसला है साथ ही यह सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत का संकेत भी था
2.औद्योगिकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित किया|
उत्तर _औद्योगिकरण के फलस्वरुप बड़े-बड़े कारखाने स्थापित हुए जिसके समक्ष छोटे उद्योग टिक नहीं सके सामाजिक भेदभाव की शुरुआत हो गई औद्योगिकरण ने मजदूरों की आजीविका को इस तरह नष्ट भ्रष्ट कर दिया कि उनके पास दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने के लिए धन नहीं रहा और मजदूर और बेरोजगार कारीगरों ने झुंड बनाकर घूमना शुरू किया और मशीनों को तोड़ने लगे अपनी स्थिति में सुधार की अपेक्षा उन्होंने आंदोलन को शुरू किया इससे वर्ग संघर्ष की शुरुआत हुई
3.जेनेवा समझौता क्यों हुआ
उत्तर_जेनेवा समझौता मई 1954 ईस्वी में हिंद चीन समस्या पर वार्ता हेतु बुलाए गए सम्मेलन में हुआ इसमें वियतनाम को दो हिस्सों में बांट दिया गया लाओस तथा कंबोडिया में वैध राजतंत्र को अस्वीकार कर संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया
4.विश्व बाजार किसे कहते हैं
उतर_ विश्व बाजार उन स्थलों के बाजारों को कहते हैं जो विश्व के अनेक देशों की वस्तुएं आम लोगों की खरीदने के लिए उपलब्ध कराती हो जैसे भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई
5.औद्योगिक क्रांति क्या है
उतर_ वाष्प शक्ति संचालित मशीनों द्वारा बड़े बड़े कारखानों में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन ही औद्योगिक क्रांति हैं 18 वीं सदी के उतराध इसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुई
6.असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था कैसे
उत्तर _ 1920 ईस्वी में गांधी जी के नेतृत्व में चलाया गया असहयोग आंदोलन इस मायने में प्रथम जन आंदोलन था कि इससे पूर्व के सभी आंदोलन आर्थिक व सामाजिक आधार पर किसी वर्ग विशेष के द्वारा अपने हितों की रक्षा तो आपूर्ति के लिए चलाए गए थे जबकि असहयोग आंदोलन की कार्य ऐसे थे कि हर तरह के लोग इस में अपना योगदान कर सके जैसे_ सरकारी उपलब्धियों एंड पदो का त्याग सरकारी और बहिष्कार सरकारी स्कूलों एंड कॉलेजों को बहिष्कार सरकारी नई न्यालो का बहिष्कार अपने अपने स्तर के अनुरूप इन कार्यक्रमों में योगदान दिया और असहयोग आंदोलन को जन आंदोलन का रूप प्रदान किया
7.घरेलू और कुटीर उद्योग को परिभाषित करें
उत्तर_ घरेलू उद्योग_ घरेलू माहौल में अत्यंत कम पूंजी लगाकर शुरू किए जाने वाले उद्योग घरेलू उद्योग कहलाते हैं जैसे गुण बनाना अचार बनाना आदि घरेलू उद्योग के उदाहरण है
कुटीर उद्योग_ कम पूंजी छोटे संसाधन एंड कम व्यक्तियों के सहयोग से शुरू किए जाने वाले उद्योगों कुटीर उद्योग कहलाते हैं पापड़ निर्माण अगरबत्ती निर्माण गेहूं पिसाना चावल कूटना आदि उद्योग कुटीर उद्योग है
8.पांडुलिपि क्या है इसकी क्या उपयोगिता है
उत्तर _ हस्तलिखित पुस्तकों पांडुलिपि कहते हैं छपखाना के विकास से पहले हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने की पुरानी तथा समिध्र परस्पर थी पांडुलिपि काफी नाजुक पुरानी महंगी तथा दुर्लभ होती हैं यह आम जनता की पहुंच के बाहर थी छपखाना के विकास के पहले पांडुलिपि पुस्तक का कार्य करती थी पांडुलिपि हमारे पूर्वजों के दुर्लभ ज्ञान के भंडार थी इनका अध्ययन करके आसानी से ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है
9.भूमंडलीकरण किसे कहते हैं
उत्तर _ जीवन के सभी क्षेत्रों का एक अंतरराष्ट्रीय स्वरूप है जिसने दुनिया के सभी भागों को आपस में जोड़ दिया है भूमंडलीकरण कहा जाता है इसके फलस्वरूप संपूर्ण विश्व छोटे से गांव के रूप में परिवर्तित हो गया
10.खूनी रविवार क्या है
उत्तर _ 1905 ई ० के रूस जापान युद्ध में रूस एशिया के एक छोटे से देश जापान से पराजित हो गया पराजय के अपमान के कारण जनता ने क्रांति कर दी 9 जनवरी 1905 ईसवी लोगों का समूह प्रदर्शन करते हुए सेंट पीटर्सबर्ग स्थित महल की ओर जा रहा था जार कि सेना ने इन निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई जिसमें हजारों लोग मारे गए यह घटना रविवार के दिन हुई अतः इसे खूनी रविवार के नाम से जाना जाता है